फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:एक युवक को गोली मारकर किया था घायल, तमंचा बरामद

Nov 19, 2026 - 18:35
0
फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:एक युवक को गोली मारकर किया था घायल, तमंचा बरामद
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गुबरारी गांव में युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे उसे पकड़ा। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। मेड़ काटने के विवाद में युवक पर की थी फायरिंग बुधवार देर शाम मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने गांव के भोला पुत्र अमर सिंह पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से भोला घायल हो गया था। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले में केस दर्ज कराया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं। चेतन गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद की निगरानी में मुरसान पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतन पुत्र हरीशंकर निवासी गुबरारी गांव, थाना मुरसान, जिला हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User