मथुरा ने UPSSC PET परीक्षा शुरू:33 परीक्षा केंद्र बनाए गए,सुरक्षा के कड़े इंतजाम,हाथ पर बंधे कलावा काटे
प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) मथुरा के 33 सेंटर पर शुरू हो गई। 3 दिन चलने वाली इस परीक्षा में 84 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। यहां एक पाली में करीब 14 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हुए हैं। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा मथुरा के 33 सेंटर पर कराई जा रही है। यह परीक्षा 25,30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी। यहां कुल 84816 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद है। 3 लेयर चैकिंग के बाद मिल रहा प्रवेश UPSSSC PET परीक्षा के लिए 3 लेयर चैकिंग की जा रही है। अभ्यर्थी सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड दिखाएंगे,इसके बाद वह अपने साथ लाए सामान को वहां बनाए गए क्लॉक रूम में जमा करेंगे। समान जमा करने के बाद उनकी हैंड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। यहां से किसी भी प्रकार का मेटल का सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद बायो मैट्रिक चेकिंग हो रही है। कलावा और बेल्ट उतरवाए परीक्षा सेंटर पर समान रखने वाले अभ्यर्थियों की लाइन लगी नजर आई। RCA गर्ल्स कॉलेज के बाहर बनाए क्लॉक रूम में अभ्यर्थी अपने साथ लाए सामान को जमा करने के लिए लाइन में लगे थे। वहीं DAV इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के हाथ में बंधे कलावा काट दिए गए। इसके अलावा सेंटर में सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। 3 दिन 6 पालियों में होगी परीक्षा UP PET की परीक्षा 3 दिन में 6 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा 25,30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 6 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन,शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)