आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप
आगरा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह से धूप खिली हुई है, जबकि तड़के हल्की ठंड महसूस की गई। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान में कमी आई है। दिन में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर तक बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा। दिन के तापमान में गिरावट हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार 33 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 19.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 19.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 30 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 30 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि रात के समय इसमें बदलाव संभव है। अक्टूबर में सामान्य से 55% कम बारिश मानसून के बाद अक्टूबर में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 24 अक्टूबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)