हरदोई में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले:सदर तहसीलदार सचिन्द्र कुमार का संभल स्थानांतरण, 8 नायब तहसीलदारों का भी तबादला

Nov 16, 2026 - 23:45
0
हरदोई में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले:सदर तहसीलदार सचिन्द्र कुमार का संभल स्थानांतरण, 8 नायब तहसीलदारों का भी तबादला
उत्तर प्रदेश शासन और राजस्व परिषद ने सोमवार को तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की है। इसके तहत हरदोई सदर में तैनात तहसीलदार सचिन्द्र कुमार शुक्ला का संभल स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, विभिन्न जनपदों से चार नए तहसीलदारों को हरदोई भेजा गया है। इसके अलावा जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात आठ नायब तहसीलदारों का भी स्थानांतरण किया गया है, जबकि चार नए नायब तहसीलदार जिले में तैनात किए गए हैं। एक तहसीलदार संभल भेजे गए, चार को मिली तैनाती राजस्व परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हरदोई से तहसीलदार सचिन्द्र कुमार शुक्ला को संभल भेजा गया है। वहीं, कुशीनगर से महेश कुमार और प्रयागराज मेला प्राधिकरण से जैसवार हंसराज को हरदोई में नियमित तैनाती दी गई है। इसके अलावा रायबरेली से स्थानांतरित प्रज्ञा द्विवेदी को केटीएस (K.T.S.), हरदोई और गोंडा से आए प्रवीन्द्र प्रताप गिरि को राजा टोडर मल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में तैनाती दी गई है। आठ नायब तहसीलदारों का भी तबादला तहसीलदारों के साथ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी की गई है। इसके तहत हरदोई जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात आठ नायब तहसीलदारों को अन्य स्थानों पर भेजा गया है। वहीं, दूसरे जनपदों से चार नए नायब तहसीलदारों को हरदोई में तैनाती दी गई है। तहसीलों में नए सिरे से बंटेंगी जिम्मेदारियां इन तबादलों के बाद जिले की तहसीलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का नए सिरे से आवंटन होगा। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद राजस्व संबंधी कामकाज और मुकदमों के निस्तारण की जिम्मेदारी भी नए सिरे से तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User