फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र मामला, दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच जारी:देवरिया के डिप्टी सीएमओ समेत तीन के बयान दर्ज, 5 प्रमाण पत्रों की जांच जारी
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में देवरिया के डिप्टी सीएमओ, दिव्यांग लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर से दिल्ली में पूछताछ की है। इन तीनों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. आरसी यादव का बयान सोमवार को दिन में 12 बजे दर्ज हुआ। यह मामला देवरिया से जारी पांच फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों से जुड़ा है। इन प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल दिल्ली में मेडिकल प्रवेश और नौकरियों में किया गया था। जांच में फर्जी पाए जाने के बाद क्राइम ब्रांच पड़ताल कर रही है। क्राइम ब्रांच ने लिपिक को 25 सितंबर, ऑपरेटर को 26 सितंबर और डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव को 28 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और रिकॉर्ड की जानकारी ली गई। अंतिम जांच और कार्रवाई अभी बाकी 18 सितंबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम देवरिया सीएमओ कार्यालय पहुंची थी। टीम ने सीएमओ डॉ. एसके सिन्हा, डॉ. आरपी यादव और लिपिक धीरेंद्र पांडेय से पूछताछ की थी। लिपिक धीरेंद्र पांडेय ने कथित तौर पर प्रमाण पत्र बनाने की बात स्वीकार की है। अंतिम जांच और कार्रवाई अभी बाकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)