फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में 4 गिरफ्तार:बाहर रहने वाले मालिकों की जमीन को निशाना बनाते थे, फर्जी आधार-पैन से करते थे धोखाधड़ी
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.265 हेक्टेयर जमीन बेचने के दो मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह खादर क्षेत्र में बाहर रहने वाले जमीन मालिकों को निशाना बनाता था। हरियाणा के करनाल निवासी मंजू और प्रताप सिंह ने 26 जुलाई और 29 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मोइद्दीनपुर के आरिफ और छह अन्य ने गोवर्धनपुर में 1.265 हेक्टेयर जमीन (गाटा संख्या 64, 65, 66, 67, 83 और 230) फर्जी दस्तावेजों से बेची। जांच के बाद 24 अक्टूबर को राजवीर (मोहंडिया), पुष्पेंद्र (माचकी), बाबूराम (माचकी) और अशोक (मोहंडिया) गिरफ्तार। पुष्पेंद्र और बाबूराम दोनों मुकदमों में वांछित थे। आरोपियों ने बताया कि वे एक जनसेवा केंद्र संचालक के संपर्क में थे। गिरोह बाहर रहने वाले भूमि स्वामियों की जमीन चिह्नित कर गरीब लोगों के आधार-पैन कार्ड पर फर्जी पता दर्ज कराता था और नकली दस्तावेज बनाकर जमीन बेच देता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)