सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी का एहसास:दिन व रात के तापमान में करीब दोगुने का अंतर, ऊंचे बादल छा सकते

Oct 26, 2026 - 07:13
0
सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी का एहसास:दिन व रात के तापमान में करीब दोगुने का अंतर, ऊंचे बादल छा सकते
कानपुर शहर में सुबह और शाम की हल्की ठंड के बीच दोपहर में धूप गर्मी का एहसास कराएगी। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर होने से मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। सोमवार को आसमान में हल्के ऊंचे बादलों की आवाजाही भी संभव है। हालांकि, धूप निकलने से दिन के समय गर्मी बनी रहने की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ेगा। दोपहर में गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम को ठंडी हवाएं फिर से राहत देंगी। वातावरण में नई नमी आने से आसमान में हल्के ऊंचे बादल दिखाई दे सकते हैं। फिलहाल दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन में गर्मी ने किया परेशान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, इसमें भी 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही। सुबह हल्की ठंडक के बाद दोपहर में धूप निकली और गर्मी महसूस हुई। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User