फर्रुखाबाद में 15 घंटे से रुक-रुककर बारिश:3 दिन की गर्मी से मिली राहत, सड़क किनारे जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान

Sep 25, 2026 - 21:20
0
फर्रुखाबाद में 15 घंटे से रुक-रुककर बारिश:3 दिन की गर्मी से मिली राहत, सड़क किनारे जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान
फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह 5 बजे से बारिश जारी है। पिछले करीब 15 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया है। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को तीन दिन की भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह 45 मिनट हुई तेज बारिश सुबह 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 45 मिनट तक चली। इसके बाद बारिश रुक गई, लेकिन कुछ देर बाद फिर फुहार और हल्की बारिश शुरू हो गई। लोग बारिश से बचने के लिए छाता और बरसाती का इस्तेमाल करते नजर आए। बच्चों को भीगने से बचाने के लिए कई लोगों ने पॉलिथीन का सहारा लिया। 25 डिग्री तक पहुंचा तापमान गुरुवार शाम से ही ठंडी हवा चल रही थी। शुक्रवार सुबह 8 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात 8 बजे तक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर पानी भरा बारिश के चलते फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़क किनारे पानी भर गया। नगर पालिका की गाड़ी से पानी निकाला गया, लेकिन बारिश दोबारा होने से फिर जलभराव हो गया। मोहल्ला केशव नगर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा है। आवास विकास में कीचड़ से परेशानी आवास विकास में पिछले दिनों हुई खुदाई के चलते बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान के लिए फायदेमंद, सब्जियों को नुकसान किसानों के मुताबिक बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सब्जियों को नुकसान पहुंचा सकती है। किसान राजवीर ने बताया कि खेतों में खड़ी मिर्च, धनिया और फूलगोभी की पौध के लिए बारिश नुकसानदायक है। लौकी और तुरई की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। देखें बारिश की फोटो…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User