किसान की धनिया-मूली की फसल जोती, दो गिरफ्तार:शामली की कैराना पुलिस ने पकड़ा, ट्रैक्टर बरामद

Nov 18, 2026 - 08:48
0
किसान की धनिया-मूली की फसल जोती, दो गिरफ्तार:शामली की कैराना पुलिस ने पकड़ा, ट्रैक्टर बरामद
कैराना में खेत में बोई गई धनिया और मूली की फसल को ट्रैक्टर व रोटावेटर से जोतकर नष्ट करने तथा विरोध करने पर किसान और उसकी मां को धमकी देने के मामले में कैराना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को नगला राई निवासी शहनवाज पुत्र शमीम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव के यूसुफ, जुनैद, मेहरबान, इस्तकार और मुस्तकीम ने उसके खेत में बोई गई धनिया और मूली की फसल को ट्रैक्टर व रोटावेटर से जोतकर नष्ट कर दिया। खेत की मेड़ों पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। शहनवाज और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर कैराना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 नवंबर को वांछित मुस्तकीम पुत्र हाशिम और जुनैद पुत्र यूसुफ निवासी नगला राई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और कार्रवाई के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User