शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:जौनपुर में वीडियो फैलाने की धमकी दी; युवक की मां, भाई, मामा और जीजा भी आरोपी

Nov 18, 2026 - 08:31
0
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:जौनपुर में वीडियो फैलाने की धमकी दी; युवक की मां, भाई, मामा और जीजा भी आरोपी
जौनपुर में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने, मारपीट और आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर फैलाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में युवक अंकित सोनकर के साथ उसकी मां, भाई, मामा और जीजा शामिल हैं। मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से जुड़ा है, जो शहर के भंडारी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहती है। एक साल से कमरे पर आता-जाता था युवक किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लाइन बाजार निवासी अंकित सोनकर करीब एक साल से उसके कमरे पर आता-जाता था। आरोप है कि अंकित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। शादी के लिए दबाव बनाने पर की मारपीट शिकायत के मुताबिक, 23 जुलाई की शाम अंकित अपनी मां गुड़िया सोनकर, भाई सचिन और मोलू, मामा अंतिम सोनकर और जीजा राजेश सोनकर के साथ किशोरी के कमरे पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। अंकित ने उसे दांत से काटकर चोट पहुंचाई और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर फैलाने की धमकी दी। चौकी प्रभारी को सौंपी गई जांच प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और अन्य आरोपों में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप कोल को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User