फतेहपुर में अंडे की दुकान पर युवक से मारपीट:मामूली कहासुनी के बाद पिटाई पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।सदर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त लोधी गंज चौराहे पर स्थित एक अंडे की दुकान पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ युवकों ने एक युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक दुकान पर किसी काम से आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां खड़े अन्य युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।मारपीट का यह पूरा वाकया वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और बीती रात 11 बजे के आस पास सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर दबंग युवक पीड़ित के साथ मारपीट कर रहे हैं।वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में जुट गया है। इस पूरे मामले पर सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो का संज्ञान लिया गया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)