नोएडा-ग्रेनो की 23 सोसायटियों को नोटिस:लिफ्ट मानको की अनदेखी, इंटरकॉम , रेस्क्यू सिस्टम खराब, प्राधिकरण व प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

Oct 27, 2026 - 10:10
0
नोएडा-ग्रेनो की 23 सोसायटियों को नोटिस:लिफ्ट मानको की अनदेखी, इंटरकॉम , रेस्क्यू सिस्टम खराब, प्राधिकरण व प्रशासन को भेजी रिपोर्ट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की 26 सोसायटियों, मॉल और अन्य परिसरों को नोटिस जारी किया गया। ये नोटिस यहां लिफ्ट मानकों की अनदेखी होने पर विजली निगम ने जारी किया है। सुरक्षा जांच में सामने आया कि कही लिफ्ट ऑपरेटर और गार्ड नहीं थे। कहीं कैमरे, इंटरकॉम और अलार्म सिस्टम काम नहीं कर रहे थे। कई जगह मोटर और रोप के रखरखाव में भी कमी मिली। सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा विभाग रमेश कुमार ने बताया कि जिन सोसायटियों के संबंध में शिकायतें मिली थीं, उनकी जांच कराई गई। सभी परिसरों में किसी न किसी तरह की खामी मिली है। विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण और प्रशासन को भेज दी गई है। संबंधित सोसायटियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। नोएडा और ग्रेटरनोएडा में लिफ्ट फंसने की घटनाएं लगातार हो रही है। अधिकांश मामलो में इसमें बिजली सप्लाई बाधित होने का कारण बता दिया जाता है। जबकि मानको की अनदेखी लगातार होती दिख रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सामान्य व्यवस्था में बिजली जाने पर लिफ्ट को नजदीकी फ्लोर तक लाने की सुविधा होनी चाहिए। इसके लिए ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस होनी चाहिए। नहीं मिली बैकअप की व्यवस्था जांच में कई परिसरों में लिफ्ट के लिए अलग बिजली बैकअप की व्यवस्था नहीं मिली। कुछ जगह बिजली कटने पर जनरेटर को मैनुअल तरीके से चालू करना पड़ता है। इससे लिफ्ट को दोबारा चालू होने में समय लग सकता है। वहीं, मोटर और रोप का नियमित रखरखाव नहीं होने से उनकी घिसावट बढ़ने और गंभीर खराबी का खतरा रहता है। एक ही डीजी सेट पर कॉमन एरिया और लिफ्टों का भार जांच में यह भी सामने आया कि कुछ सोसायटियों में कॉमन एरिया और लिफ्टों के लिए एक ही डीजी सेट की व्यवस्था है। कई जगह आपात स्थिति से निपटने के लिए लिफ्ट ऑपरेटर या प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिले। लिफ्ट के अंदर कैमरे और इंटरकॉम की कमी के साथ अलार्म बटन खराब होने की शिकायतें भी सामने आईं। एम्स ग्रीन एवेन्यू में 20 में से छह लिफ्ट चालू मिली ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के 10 टावरों में कुल 20 लिफ्ट लगी हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ छह लिफ्ट ही संचालित मिली। बेसमेंट में पानी भरा होने से भी लिफ्टों के संचालन पर असर पड़ने की बात सामने आई। जांच के दौरान कुछ जगह मोटर और रोप पर पर्याप्त ऑयल भी नहीं मिला। इन सोसायटियों और परिसरों को नोटिस ग्रेटर नोएडा में शिवालिक होम्स, महागुन मायवुड्स, एम्स ग्रीन एवेन्यू, मिगसन अल्टिमो, एमएसएक्स मॉल, वृंदा सिटी, पार्श्वनाथ विभव प्लाजा, अरिहंत अंबर, एलिगेंट एपेक्स फ्लोरा, पंचशील हायनिश, गैलेक्सी वेगा, हिमालय प्राइड, आम्रपाली ड्रीम वैली फेज-2 और रतन पर्ल। नोएडा में आम्रपाली जोडियक सेक्टर-120, विहान ग्रींस सेक्टर-56, अजनारा ग्रैंड हेरिटेज, पर्ल प्री सीजन, रोजबेरी एस्टेट एलएलपी, पैरामाउंट फ्लोरविले, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, केंद्रीय विहार, गुलशन इकेबाना, इलाइट गोल्फ ग्रींस और सिक्का कर्णम ग्रीन्स।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User