बरेली में मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह:151 छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
बरेली में नरियावल स्थित भगवान श्री परशुराम भवन में ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. हेम गौतम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि इनवर्टिस विश्वविद्यालय के निदेशक पार्थ गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में 151 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी दास जी महाराज ने कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए शिक्षा, शास्त्र और शस्त्र तीनों आवश्यक हैं। पार्थ गौतम ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करना भी जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सोहनलाल शर्मा ने शिक्षा को जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में डॉ. साधना मिश्रा, पुष्पा पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)