पीलीभीत में 13 हजार मतदाताओं के नाम-पते बदले:पूर्व मंत्री हेमराज ने राज्यमंत्री और अधिकारियों पर साजिश का लगाया आरोप
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट में 13 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम-पतों में हेराफेरी का आरोप है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने आरोप लगाया कि आगामी चुनाव में हार के डर से गन्ना राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ साजिश रची है। उन्होंने दावा किया कि 13-14 हजार अल्पसंख्यक और विपक्षी समर्थकों के नाम-पते बदले गए, ताकि वे वोट न दे पाएं। वर्मा ने कहा कि फर्जीवाड़े का केंद्र मंत्री के आवास संजय रॉयल पार्क में है, जहां 4 महिला कंप्यूटर एक्सपर्ट्स ने हेराफेरी की है। सपा ने चुनाव आयोग और राज्यपाल से स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग की। उन्होंने गन्ना राज्यमंत्री को बर्खास्त करने, FIR दर्ज करने और आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)