अमेठी में शराब और भांग की दुकानें बंद:MLC चुनाव के लिए शुक्रवार को रहेगी बंदी, शिक्षक डालेंगे वोट

Oct 22, 2026 - 13:38
0
अमेठी में शराब और भांग की दुकानें बंद:MLC चुनाव के लिए शुक्रवार को रहेगी बंदी, शिक्षक डालेंगे वोट
अमेठी में 23 अक्टूबर 2026 को 'ड्राई डे' रहेगा। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक जिले की सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप और भांग की थोक व फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। एफएल-6 (सम्मिश्र), एफएल-7 बार अनुज्ञापन, एफएल-16/17 और एफएल-9/9ए सहित अन्य संबंधित आबकारी अनुज्ञापन भी बंद रहेंगे। यह निर्णय लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135ग के प्रावधानों के तहत लिया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि इस बंदी के लिए लाइसेंस धारकों को कोई मुआवजा या शुल्क नहीं मिलेगा। प्रशासन ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User