लालपुर गुमान में दुर्गा पूजा महोत्सव:पांच दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Oct 22, 2026 - 13:04
0
लालपुर गुमान में दुर्गा पूजा महोत्सव:पांच दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन
बाराबंकी के लालपुर गुमान में 17 से 21 अक्टूबर तक आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महोत्सव के तहत भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने किया। यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए ग्राम मैया के पवित्र स्थल पर संपन्न हुई। महोत्सव में रात्रिकालीन मां भगवती जागरण का भी आयोजन हुआ। भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक पाण्डेय, बाराबंकी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता रमेश वर्मा, अधिवक्ता अजय कुमार सोनी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User