पिता की मौत-कर्ज से परेशान व्यापारी ने किया सुसाइड:महोबा में गोदाम में लगाई फांसी, एक महीने पहले हुई थी पिता की मौत
महोबा में पिता की मौत के सदमे और कर्ज के दबाव में एक 38 साल के युवा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के निधन के बाद से वह गहरे अवसाद में थे। उनका शव गोदाम में लटका मिला, जिससे परिवार में मातम छा गया। यह घटना खरेला थाना क्षेत्र के मुहाल स्वामीदास में सोमवार को हुई। आनंद गुप्ता उर्फ डब्लू फेरी लगाकर बच्चों के खाने-पीने का सामान बेचते थे। करीब एक महीने पहले उनके पिता रामप्रकाश गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पिता के जाने के बाद आनंद सदमे में थे। व्यापार में घाटा और साहूकारों का बढ़ता कर्ज भी उनकी परेशानी का कारण बन गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजन गोदाम पहुंचे और उन्हें फांसी पर लटका पाया। सूचना पर उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आनंद अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)