पंचमुखी हनुमान मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी:जालौन के कोंच में हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Sep 28, 2026 - 11:09
0
पंचमुखी हनुमान मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी:जालौन के कोंच में हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
जालौन के कोंच नगर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक चोर दानपेटी का ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड़ स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार सुबह करीब चार बजे उस समय चोरी की घटना का पता चला, जब मंदिर के पुजारी संदीप दुबे पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। मंदिर में पहुंचने पर उनकी नजर दानपेटी पर पड़ी, जिसका ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने दानपेटी को देखा तो उसमें श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे के रूप में डाली गई नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मंडी चौकी प्रभारी राकेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, डायल 112 की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोरी की वारदात कैद हुई है। फुटेज में चोर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोर की पहचान करने तथा उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की आवश्यकता जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोर की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User