बहन के घर जा रहे युवक की मौत:उन्नाव में तालाब पार करते समय गहरे पानी में डूबा, शव उतराता मिला

Sep 28, 2026 - 11:09
0
बहन के घर जा रहे युवक की मौत:उन्नाव में तालाब पार करते समय गहरे पानी में डूबा, शव उतराता मिला
उन्नाव में मौरावां थाना क्षेत्र के नायगांव स्थित परेता तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर मछली देने जा रहा था। गांव के बीच पड़ने वाले तालाब को पार करते समय पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दरेहटा गांव निवासी ललित कुमार पासी (26) पुत्र लक्ष्मी नारायण पासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ललित शनिवार शाम अपनी बहन उमाकांती के घर रसूलखेड़ा जाने के लिए निकला था। वह बहन के घर मछली देने जा रहा था। रास्ते में परेता तालाब पड़ता है। तालाब पार करते समय पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रातभर तालाब में चला रेस्क्यू पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर की रात करीब 9:55 बजे डायल-112 पर युवक के तालाब में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौरावां थाना पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने रात में काफी देर तक तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ललित का शव तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया गया है और सोमवार को ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल ललित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब में इस समय काफी पानी है और उसे पार करना जोखिम भरा था। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User