कानपुर देहात में कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता:8 महीने पहले लव मैरिज की थी, पति से होता था झगड़ा

Sep 28, 2026 - 20:43
0
कानपुर देहात में कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता:8 महीने पहले लव मैरिज की थी, पति से होता था झगड़ा
कानपुर देहात में मंगलपुर थानाक्षेत्र के पटेल नगर झींझक में करीब 24 वर्षीय अंशिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह छत के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली। सोमवार शाम अंशिका की जेठानी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मंगलपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से नमूने जमा किए हैं। अंशिका शुक्लागंज की रहने वाली थी। करीब आठ महीने पहले उसने प्रांशु से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना के बाद पति प्रांशु घर से फरार हो गया था। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। डेरापुर सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User