पपरेन्दा गांव में पुलिया का पानी घुसा, 500 घर प्रभावित:ग्रामीण बोले- घर गिर रहे, बच्चों को दूसरे घरों में रख रहे; डीएम को ज्ञापन दिया

Sep 28, 2026 - 15:30
0
पपरेन्दा गांव में पुलिया का पानी घुसा, 500 घर प्रभावित:ग्रामीण बोले- घर गिर रहे, बच्चों को दूसरे घरों में रख रहे; डीएम को ज्ञापन दिया
बांदा जनपद में लगातार बारिश के बीच पपरेन्दा गांव में जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मेन रोड पर बनी पुलिया को बारिश से पहले खोल दिए जाने के बाद इस तरफ का पानी गांव के अंदर पहुंच रहा है। इससे कई मोहल्लों में पानी भर गया है और कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 400 से 500 घर जलभराव से प्रभावित हैं। कई परिवारों के सामने खाना बनाने तक की जगह नहीं बची है।सोमवार को पपरेन्दा के दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पुलिया बंद कराने तथा नाले की सफाई कराने की मांग को लेकर डीएम को पत्र दिया। ग्रामीणों ने पत्र में कहा कि पुलिया का पानी गांव के अंदर आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई कच्चे मकान गिर चुके हैं। कुछ बच्चे पानी में डूबने से भी बचे हैं, जिन्हें ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकाला। मेन रोड की पुलिया बंद कराई जाए गांव के पूर्व प्रधान अमान सिंह ने बताया कि वर्ष 1972 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने मेन रोड की दो पुलियों को बंद कराया था। उनका कहना है कि इन पुलियों से बाहर का पानी गांव में चला जाता था। ग्रामीणों के मुताबिक इस साल बारिश से पहले पुलिया खोल दी गई, जिसके बाद पानी गांव की तरफ आने लगा। अमान सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों के घर गिर रहे हैं। बच्चों को घर में रखने की स्थिति नहीं है, इसलिए कई परिवार उन्हें दूसरे लोगों के घरों में रखने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल की बारिश में पपरेन्दा में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। पूर्व प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताई है। उनके अनुसार डीएम ने अधिकारियों को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मेन रोड की पुलिया बंद कराई जाए और पूरे नाले की सफाई कराई जाए, ताकि गांव में पानी का प्रवेश रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User