मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल:गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे- कहा चुनाव में धांधली कराई
गाजियाबाद में चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक आज जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। जहां कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए वोट चोर.. इस्तीफा दो के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों में धांधली कराई है। भगत सिंह की तस्वीर भी हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कलेक्ट्रेट के गेट पर रोका कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस ने बाहर ही उन्हें रोक दिया। चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वोटों की कथित चोरी को लेकर सवाल उठाए। सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि जिस तरह से वोटों को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, उसमें सरकार को मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रधानमंत्री गंभीरता से नहीं ले रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में कथित धांधली हुई है, वहां चुनाव दोबारा कराए जाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप रहा कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। आज कांग्रेस का यूपी के सभी जिलों में प्रदर्शन रहा। यह रहे मौजूद जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा वीर सिंह जाटव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव, सुशांत गोयल, संदीप डॉक्टर संजीव डॉक्टर संजीव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, रूबी मलिक, नरेंद्र राठी, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, महफूज खान, विकास त्यागी, लज्जा यादव, एडवोकेट खुशनुमा परवीन और अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)