प्रमोद तिवारी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी:कहा- 1971 में 14 दिन में बदला दुनिया का भूगोल; आनंद भवन में जयंती पर जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

Nov 19, 2026 - 15:51
0
प्रमोद तिवारी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी:कहा- 1971 में 14 दिन में बदला दुनिया का भूगोल; आनंद भवन में जयंती पर जुटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता
प्रयागराज के आनंद भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के देश के विकास में योगदान को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 14 दिन में दुनिया का भूगोल बदल दिया था। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के दो हिस्से कर बांग्लादेश बनवाया। तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और ऐसी संस्थाओं की नींव रखी, जिनसे भारत मजबूत हुआ। तिवारी ने कहा कि देश को इंदिरा गांधी के आदर्शों और मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्ध रोकने का संदेश आया था। इस घटनाक्रम के बीच उन्हें इंदिरा गांधी की याद आई। 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि उस समय अमेरिका ने भारत पर दबाव बनाने के लिए अपना सातवां बेड़ा भेजा था, लेकिन इंदिरा गांधी ने कहा था कि भारत की सेना सक्षम है। तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था, जबकि मौजूदा बीजेपी सरकार बैंकों को बेचने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को इंदिरा गांधी जैसी इच्छाशक्ति और गरीबों के हित में काम करने वाली सोच की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User