कैंट बोर्ड में नुक्कड़ नाटक से समझाया स्वगणना का महत्व:30 नवंबर तक खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी

Nov 19, 2026 - 15:51
0
कैंट बोर्ड में नुक्कड़ नाटक से समझाया स्वगणना का महत्व:30 नवंबर तक खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी
जनगणना के दूसरे चरण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। 16 से 30 नवंबर तक चल रही स्वगणना में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की टीम जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कैंट बोर्ड में जिला प्रशासन की टीम की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से लोगों को स्वगणना और जनगणना का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि स्वगणना के जरिए लोग खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। साथ ही लोगों को यह भी समझाया कि स्वगणना में दी जाने वाली जानकारी सुरक्षित रहती है और इसका इस्तेमाल जनगणना के उद्देश्य से ही किया जाता है। कार्यक्रम में कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन, कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित कैंट बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे 30 नवंबर तक स्वगणना जरूर करें, ताकि आगे होने वाली जनगणना की प्रक्रिया आसान हो सके और प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी जुटाने में परेशानी न हो। घर बैठे वेबसाइट से कर सकते हैं स्वगणना प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी स्वगणना पूरी कर लें। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन जानकारी भरी जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों के खुद अपनी जानकारी दर्ज करने से आगे जनगणना का काम आसान होगा। इससे प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी जुटाने में कम परेशानी होगी और प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो सकेगी। एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक स्वगणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से जनगणना का अगला चरण शुरू होगा। इसमें प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और सदस्यों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। प्रशासन का प्रयास है कि स्वगणना के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़े, जिससे जनगणना का काम सुचारू रूप से पूरा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User