प्रयागराज में 48 केंद्रों पर PET परीक्षा आज:आइरिस स्कैन, मेटल डिटेक्टर से तलाशी; पहले दिन करीब 35 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Oct 25, 2026 - 09:31
0
प्रयागराज में 48 केंद्रों पर PET परीक्षा आज:आइरिस स्कैन, मेटल डिटेक्टर से तलाशी; पहले दिन करीब 35 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई। जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की दोनों पालियों में करीब 35 हजार अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर तीन लेयर की चेकिंग की जा रही है। जिसमें सबसे पहले प्रवेश पत्र की चेकिंग, फिर मेटल डिटेक्टर से तलाशी और आइरिस स्कैनिंग के बाद सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में भेजा जा रहा है। दो पालियों में परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रयागराज में कुल 1,13,472 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और प्रत्येक पाली में लगभग 18,912 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को तीन दिनों में छह पालियों में संपन्न होगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप-बी एवं ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्तियों के लिए अर्हता परीक्षा है। नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम नकल रोकने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट गोपनीय परीक्षा सामग्री को पुलिस सुरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद उसे सुरक्षित जमा कराएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रखी जा रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र साथ लाने और निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और सह-केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User