श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत:15 दिन पहले ही लुधियाना से घर आया था, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट

Oct 25, 2026 - 09:31
0
श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत:15 दिन पहले ही लुधियाना से घर आया था, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
श्रावस्ती के इकौना में नेशनल हाईवे पर नारायणपुर के पास शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मदपुर राजा निवासी 36 वर्षीय पहलाद की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पहलाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पहलाद शनिवार शाम इकौना बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा गणेश निवासी फरमान (27), शाहिद (14) और फैयाज (18) एक ही बाइक पर सवार होकर इकौना बाजार की ओर जा रहे थे। नारायणपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर पहलाद को मृत घोषित किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पहलाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फरमान और फैयाज की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। चौथे घायल शाहिद के उपचार के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। 15 दिन पहले ही लुधियाना से घर आया था स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहलाद लुधियाना में रहकर मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता, 12 और दो साल के दो बेटे तथा छह साल की एक बेटी है। पहलाद दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई शादी के बाद अलग रहता है। तीन बीघा जमीन के सहारे परिवार की आजीविका बताया जा रहा है कि परिवार के पास करीब तीन बीघा खेती योग्य जमीन है। पहलाद ही परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। उसकी अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिस पिता के सहारे बच्चों का भविष्य टिका था, उसके चले जाने से परिवार गहरे सदमे में है। हादसे की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User