प्रयागराज में हरवारा बूथ के बाहर भाजपा का शिविर हटवाया:सपा प्रत्याशी और नेताओं ने किया हंगामा, मौके पर पुलिस बल तैनात
प्रयागराज में हरवारा पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा का शिविर लगाए जाने को लेकर सपा प्रत्याशी और नेताओं ने हंगामा किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि बूथ के बाहर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों पर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया। मामला सामने आने के बाद सपा प्रत्याशी और नेताओं ने इसका विरोध किया और प्रशासन से शिकायत की। बूथ से 50 मीटर की दूरी पर लगा था शिविर सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने आरोप लगाया कि हरवारा पोलिंग बूथ से करीब 50 मीटर की दूरी पर भाजपा का शिविर लगाया गया था। उनका कहना था कि नियमानुसार राजनीतिक दलों के शिविर पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर लगाए जाने चाहिए। ऐसे में बूथ के इतने नजदीक शिविर लगाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। सपा प्रत्याशी और उनके साथ मौजूद नेताओं ने भी इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शिविर के आसपास मौजूद कुछ लोग मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर बूथ पर हंगामे की स्थिति बन गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भाजपा के शिविर को भी हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति को संभाला गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)