पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट:रामपुर के पहाड़ी गांव में लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के लोग घायल; एक के सिर में पांच और दूसरे के सिर में चार टांके लगे

Nov 17, 2026 - 09:26
0
पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट:रामपुर के पहाड़ी गांव में लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के लोग घायल; एक के सिर में पांच और दूसरे के सिर में चार टांके लगे
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों ने थाना सिविल लाइन में जाकर घटना तहरीर पुलिस की दी पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर मेडिकल उपचार के दौरान जीशान और हरिसिंह ने घटना की जानकारी दी। साथ ही मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा बनाए गए वीडियो के बारे में बताया वीडियो पुलिस को ले दिया है। पुलिस ने अपनी जांच में वायरल वीडियो को मेंशन कर लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घायल हरिसिंह (25) ने बताया कि पुरानी मामूली रंजिश को लेकर आरिफ, हसीन, जकी और रिजवान ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उसकी कमर पर चोट आई है, जबकि सिर में पांच टांके लगे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से आरिफ का भांजा भी घायल हुआ है। उसके सिर में चार टांके आए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह की थाने में मोजूद आर आई ने घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना का वीडियो भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष की हरि सिंह ने बताया कि पुरानी रंजीत को लेकर अचानक से मुझ पर चार लोगों ने ताबड़तोड़ लाठी डंडे चलाईं जिससे मेरी पीठ और सर में गंभीर चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के जीशान जो अपनी नानी के घर आए थे उनके मामा आसिफ इस घटना में आरोपी हैं उनके सिर में डंडा लगा है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User