रायबरेली में दरियापुर बाईपास पर नाली निर्माण शुरू:जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, रूट डायवर्जन से मुंशीगंज बाजार में लग रहा जाम

Nov 17, 2026 - 09:26
0
रायबरेली में दरियापुर बाईपास पर नाली निर्माण शुरू:जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, रूट डायवर्जन से मुंशीगंज बाजार में लग रहा जाम
रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित दरियापुर बाईपास पर बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या होती थी। इस समस्या को लेकर दैनिक भास्कर ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। खबर का असर हुआ और अब बाईपास पर नाली निर्माण का काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल पर दैनिक भास्कर की टीम के प्रति आभार जताया। निर्माण कार्य के चलते बाईपास पर एक तरफ से आवागमन बंद कर दिया गया है। वहीं, कुंभ के दौरान बनाए गए बाईपास पर जगह-जगह हुए गड्ढों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। मुंशीगंज बाजार से निकल रहे वाहन, लग रहा जाम निर्माण कार्य के चलते प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले भारी और छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। अब ये वाहन मुंशीगंज कस्बे से होकर गुजर रहे हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन रही है और राहगीरों को परेशानी हो रही है। जल्द काम पूरा कराने की मांग स्थानीय लोगों ने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि दरियापुर बाईपास पर नाली निर्माण का काम जल्द पूरा कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ आवागमन भी सुचारु हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User