पूर्व सैनिक की संपत्ति में हिस्सेदारी के डीएम से गुहार:महराजगंज में परिवार में विवाद के बाद SSB ने भी DM को लिखा पत्र

Sep 28, 2026 - 16:04
0
पूर्व सैनिक की संपत्ति में हिस्सेदारी के डीएम से गुहार:महराजगंज में परिवार में विवाद के बाद SSB ने भी DM को लिखा पत्र
महराजगंज के चौक रोड, मऊपाकड़ निवासी पूर्व सैनिक विनय शंकर तिवारी ने अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी और बंटवारे को लेकर जिलाधिकारी (DM) से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने DM को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। विनय शंकर तिवारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से रिटायर्ड हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस मामले के हल के लिए उन्होंने 13 जून 2026 को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) महराजगंज के कमांडेंट कार्यालय में भी आवेदन दिया था। SSB कमांडेंट कार्यालय ने भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले में जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया है। पूर्व सैनिक ने DM से निष्पक्ष जांच कर संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User