पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे मिली अज्ञात बॉडी:कुचला गया है चेहरा, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

Sep 28, 2026 - 14:57
0
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे मिली अज्ञात बॉडी:कुचला गया है चेहरा, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
आजमगढ़ जिले के कंन्धरापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से सेहदा की ओर करीब एक किलोमीटर आगे 238.6 किलोमीटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के नीचे झाड़ी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव का चेहरा रक्तरंजित होने के कारण घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सोमवार सुबह रास्ते से गुजरते हुए किसी राहगीर ने झाड़ी में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला बॉर्डर थाना होने की वजह से बिलरियागंज और कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। चेहरा रक्तरंजित होने के कारण ग्रामीणों में हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका को लेकर चर्चा बनी हुई है। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय लोग मौके पर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच पड़ताल किया गया। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी मृतक व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User