राहुल गांधी गिग वर्कर्स की रैली में शामिल होंगे:14 नवंबर को हैदराबाद में नियम और वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत करेंगे

Nov 12, 2026 - 11:15
0
राहुल गांधी गिग वर्कर्स की रैली में शामिल होंगे:14 नवंबर को हैदराबाद में नियम और वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत करेंगे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 14 नवंबर को हैदराबाद पहुंचेंगे। वे गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) के पास रैली और workers से सीधी बातचीत होगी। इसमें डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और अन्य प्लेटफॉर्म वर्कर्स शामिल होंगे। तेलंगाना सरकार कार्यक्रम की तैयारियां कर रही है। राज्य के गिग वर्कर्स कानून के तहत नियमों और कल्याण योजनाओं को औपचारिक रूप से शुरू किए जाने की उम्मीद है। राहुल गांधी इन पहलों का उद्घाटन कर सकते हैं। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य लाभ, रोजगार सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन और शिकायत निवारण पर चर्चा होगी। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User