ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में मौका:भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में शामिल; 5वें मैच में क्लार्कसन भी खेलेंगे

Nov 12, 2026 - 07:53
0
ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में मौका:भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में शामिल; 5वें मैच में क्लार्कसन भी खेलेंगे
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए 31 साल के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया है। रैंडेल को पहली बार सीनियर इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है। वहीं, ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन पांचवें और आखिरी वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। चौथा वनडे शुक्रवार को, भारत सीरीज में 2-0 से आगे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा, जबकि पांचवां और आखिरी मैच रविवार को होगा। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया था। कोच बोले- घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, डेब्यू का मौका मिल सकता है न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल के पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 31 साल के तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी के दम पर टीम में जगह बनाई है। कोच ने संकेत दिए कि रैंडेल को भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। वाल्टर ने कहा, ‘जब किसी खिलाड़ी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुना जाता है, तो यह हमेशा खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मौके के हकदार हैं।’ 145 प्रोफेशनल मैच खेल चुके, डर्बीशायर से भी खेले ब्रेट रैंडेल न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। वह अब तक 145 प्रोफेशनल मैच खेल चुके हैं। इनमें न्यूजीलैंड-A के लिए खेले गए 5 मुकाबले भी शामिल हैं। रैंडेल हाल ही में इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर की ओर से खेलकर लौटे हैं। अब उन्हें पहली बार न्यूजीलैंड की सीनियर टीम में जगह मिली है। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कोचिंग स्टाफ में बदलाव भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इसकी तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड के नियमित कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य वनडे टीम से अलग हो गए हैं। बॉलिंग कोच जैकब ओरम, बैटिंग कोच ल्यूक रोंची और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (SC) कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट टीम की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए हैं। इनकी जगह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के पाथवे कोच मिच रेनविक और SC कोच कोरी माइल्स को वनडे टीम के साथ जोड़ा गया है। दोनों हेड कोच रॉब वाल्टर और मार्टिन गुप्टिल के साथ आखिरी दो वनडे में टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। पांचवें वनडे में नहीं खेलेंगे मैट हेनरी और काइल जैमीसन न्यूजीलैंड ने चौथे और पांचवें वनडे के लिए अलग-अलग स्क्वॉड घोषित किए हैं। तेज गेंदबाज मैट हेनरी और काइल जैमीसन चौथे वनडे की टीम में शामिल हैं, लेकिन पांचवें मैच के लिए चुने गए स्क्वॉड में दोनों को जगह नहीं मिली है। पांचवें वनडे के लिए ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड को 19 नवंबर से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में आखिरी वनडे के लिए टीम में किए गए इन बदलावों को टेस्ट सीरीज की तैयारियों से जोड़कर देखा जा सकता है। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान से 30 रन पीछे श्रीलंका:तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बनाए, डी सिल्वा और मेंडिस के नाबाद शतक श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 404 रन बना लिए है। टीम अब पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 30 रन पीछे है। दिन का खेल खराब रोशनी के कारण समय से पहले खत्म करना पड़ा। श्रीलंका ने पूरे दिन 60 ओवर बल्लेबाजी की और 249 रन जोड़े। धनंजय डी सिल्वा 167 और कप्तान कुसल मेंडिस 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User