आजमगढ़ में चाय की दुकान पर जमकर मारपीट:दोस्त को पिटते देख बचाने पहुंचे युवक को भी पीटा, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Nov 12, 2026 - 11:34
0
आजमगढ़ में चाय की दुकान पर जमकर मारपीट:दोस्त को पिटते देख बचाने पहुंचे युवक को भी पीटा, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर में चाय-कॉफी की दुकान पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अपने मित्र को पिटता देख बचाने पहुंचे दूसरे युवक को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पूरा पांडेय गांव निवासी आशुतोष दूबे ने बताया कि 6 नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सीपीएस स्कूल के पास उनके मित्र संदीप गुप्ता की चाय-कॉफी की दुकान पर जयप्रकाश यादव उर्फ लहरी, जगदीश्वर यादव और अमित यादव उर्फ लखखू उनके मित्र संदीप के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। यह देखकर आशुतोष अपने मित्र को बचाने पहुंचे तो आरोप है कि तीनों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। शोर-शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग जुट गए। इसके बाद आरोपी दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। जान से मारने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डरे हुए हैं और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User