हमीरपुर में जिला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत:हालत बिगड़ने पर किया था हायर सेंटर रेफर, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती 18 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। आरोप है कि परिजन उसे दूसरे अस्पताल नहीं ले गए। अगले दिन युवक की मौत हो गई। परिजनों के साथ आए लोगों ने जिला अस्पताल में सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन ने आरोप खारिज किए हैं। भरुआ सुमेरपुर निवासी भोला (18), पुत्र जसवंत सिंह, कुछ दिनों से बीमार था। उसकी मां सीमा 10 नवंबर को गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। किडनी व लीवर में संक्रमण की जानकारी मिली जांच रिपोर्ट में भोला के शरीर में खून की कमी और किडनी व लीवर में संक्रमण की जानकारी मिली। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने 11 नवंबर को रात 8:45 बजे उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, परिजनों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे उसे तुरंत नहीं ले गए। 12 नवंबर को भोर में भोला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि गंभीर हालत के चलते उसे समय रहते रेफर किया गया था, लेकिन परिजन हायर सेंटर नहीं ले गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अस्पताल से सीधे घर ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)