रामपुर में भाषण प्रतियोगिता:‘मेरे सपनों का भारत’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार; अभिमन्यु को मिला प्रथम स्थान

Sep 28, 2026 - 19:21
0
रामपुर में भाषण प्रतियोगिता:‘मेरे सपनों का भारत’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार; अभिमन्यु को मिला प्रथम स्थान
रामपुर के राजकीय महाविद्यालय रज़ा नगर में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘2047 के विकसित भारत में युवाओं की भूमिका’ तथा ‘केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ रहा। मां सरस्वती के पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतनाम सिंह ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि शीतल सिंह ने विद्यार्थियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. आर.एस. गिरि ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही साकार होगा। संयोजक प्रो. कैलाश चंद्र ने ऐसी प्रतियोगिताओं को आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया। प्रतियोगिता में बीए के अभिमन्यु गुरु ने प्रथम, बीएससी की नूर फातमा ने द्वितीय और बीए की फिल्जा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुपम मित्र, डॉ. पवन कुमार व डॉ. बाल मुकुंद वर्मा रहे। संचालन डॉ. कपिल देव ने किया। इस दौरान डॉ. चितरंजन सिंह, डॉ. मनीषा रानी, राजेश कुमार शर्मा, जाफर हुसैन, वीरेन्द्र सिंह और भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User