SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:न्यायालय गेट के सामने पुतला जलाया, पुलिस से हुई झड़प

Sep 28, 2026 - 17:26
0
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:न्यायालय गेट के सामने पुतला जलाया, पुलिस से हुई झड़प
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें SIR की स्वतंत्र जांच, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने व गिरफ्तारी, मतदाता सूची के बदलावों का पारदर्शी ऑडिट और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता न्यायालय गेट के सामने पहुंचे और ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बावजूद, कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया। काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। बिना सत्यापन किसी का नाम नहीं हटना चाहिए। उन्होंने SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई छीना-झपटी के कारण न्यायालय गेट के सामने कुछ देर तक माहौल गरम रहा। पुलिसकर्मी पुतला दहन रोकने में जुटे रहे, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन में बदरे आलम, अभिनय राय, डॉ. नादिर सलाम, अनिल सिंह अन्नू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, सादिक अहमद, सतीश चंद्र त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, अकील अहमद मुन्नू, राजन श्रीवास्तव, सुदामा प्रसाद, सबरे आलम, राधेश्याम पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, पप्पू खान, रितेश त्रिपाठी, गालिब जिल्ले, इश्तियाक चौधरी, राजेश सिंह, शाहिद महबूब, डॉ. प्रमोद कुमार, संतोष चौधरी, लोकपति ओझा, रियाजुद्दीन राइनी, जोखन प्रसाद, हृषीकेश मिश्रा, दिवाकर त्रिपाठी, गंगेश्वर राय, मोबीन खान, दिलशाद, अरमान, वाहिद खान, शौकत अली, श्रीकांत मिश्रा, रवि प्रजापति, इम्तियाज चौधरी और संजीव कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User