रायबरेली से छह निरीक्षक हरदोई और सात उन्नाव भेजे गए:चुनाव से पहले 36 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, तबादला सूची IG ने जारी की

Nov 13, 2026 - 11:43
0
रायबरेली से छह निरीक्षक हरदोई और सात उन्नाव भेजे गए:चुनाव से पहले 36 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, तबादला सूची IG ने जारी की
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रायबरेली में तैनात 36 पुलिस निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। इनमें 12 थाना प्रभारी भी शामिल हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. ने तबादला सूची जारी की है। एक ही जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। लखीमपुर खीरी भेजे गए 13 निरीक्षक तबादला सूची के मुताबिक, रायबरेली से यशवंत कुमार यादव, संजय कुमार, बृजेश कुमार सिंह, राकेशचंद्र, पंकज कुमार त्यागी, हरिकेश सिंह, सय्यद तनवीर हैदर, विजेंद्र प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सुशील कुमार यादव, विनय कुमार तिवारी, पवन कुमार सोनकर और अनिल कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। सीतापुर में 10 निरीक्षकों की तैनाती सीतापुर भेजे गए निरीक्षकों में आदर्श कुमार सिंह, विजय प्रताप, राघवन कुमार सिंह, संजय शाही, बालेंदु गौतम, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जगदीश यादव, अजय सिंह तोमर और सुरेंद्र शामिल हैं। हरदोई और उन्नाव भेजे गए 13 निरीक्षक हरदोई भेजे गए छह निरीक्षकों में संतोष कुमार सिंह, श्याम कुमार पाल, भास्कर देव तिवारी, पुष्पा देवी, राजीव सिंह और इंद्रपाल सिंह सेंगर शामिल हैं। वहीं, उन्नाव भेजे गए सात निरीक्षकों में विनय कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, विन्ध्य विनय रावत, मो. शाहिद सिद्दीकी, गोविंद दास, सुभाषचंद्र राय और पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के नाम हैं। दूसरे जिलों से भी रायबरेली आएंगे निरीक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत दूसरे जिलों से भी पुलिस निरीक्षकों को रायबरेली भेजा गया है। हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव से निरीक्षकों की नई तैनाती की सूची भी जारी की गई है। चुनाव से पहले क्यों हुआ तबादला? एक ही जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पुलिस अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजने की प्रक्रिया चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में निष्पक्षता बनाए रखना और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में मदद करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User