त्योहार पर वाराणसी से 3 स्पेशल ट्रेनें:कोलकाता, अहमदाबाद और अमृतसर के लिए बढ़ी रेल सुविधा, अक्टूबर से शुरू होगा संचालन

Sep 28, 2026 - 20:43
0
त्योहार पर वाराणसी से 3 स्पेशल ट्रेनें:कोलकाता, अहमदाबाद और अमृतसर के लिए बढ़ी रेल सुविधा, अक्टूबर से शुरू होगा संचालन
आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी से जुड़ी तीन साप्ताहिक पूजा/त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन करेगा। इनमें बनारस-कोलकाता-बनारस, अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद और अमृतसर-बरौनी-अमृतसर ट्रेनें शामिल हैं। तीनों ट्रेनों का वाराणसी या बनारस स्टेशन पर रूकेगी। इन ट्रेनों के चलने से पूर्वांचल के यात्रियों को कोलकाता, गुजरात और पंजाब की ओर आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। बनारस-कोलकाता स्पेशल: 6 अक्टूबर से 8 फेरे 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से चलेगी। यह ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन 11 बजे, औंड़िहार 11:50 बजे और गाजीपुर सिटी 12:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान होते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 05047 कोलकाता से प्रत्येक बुधवार सुबह 8:25 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी के 20 और जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे। अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल: वाराणसी होकर 5 फेरे 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक त्योहार स्पेशल 16, 23, 30 अक्टूबर तथा 6 और 13 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से चलेगी। ट्रेन रतलाम, उज्जैन, गुना, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड होते हुए रात 11:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद औंड़िहार और गाजीपुर सिटी होते हुए दरभंगा जाएगी। वापसी में यह ट्रेन दरभंगा से 19 और 26 अक्टूबर तथा 2, 9 और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी और आगे प्रयागराज, झांसी, बीना, उज्जैन, रतलाम होते हुए अहमदाबाद जाएगी। अमृतसर-बरौनी स्पेशल: वाराणसी होकर 9 फेरे 04668/04667 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी शाम 5 बजे पहुंचेगी। इसके बाद औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04667 बरौनी से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी और प्रतापगढ़, रायबरेली, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर होते हुए अमृतसर जाएगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी सेकंड, एसी थर्ड, स्लीपर, सामान्य द्वितीय श्रेणी और एसएलआर कोच शामिल हैं। यात्रियों के लिए तीन नए विकल्प त्योहार के दौरान इन तीनों ट्रेनों से वाराणसी के यात्रियों को कोलकाता, अहमदाबाद और अमृतसर की ओर यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि और निर्धारित साप्ताहिक फेरों के लिए किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User