इटावा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का सम्मेलन:डॉ. शिवकुमार मिश्रा बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
इटावा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार मिश्रा ने की, जबकि पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई जिलों से चुनाव लड़ने की योजना पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि अलंकार अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकता, आपसी सहयोग और जनसेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)