रजत पाटीदार राइजिंग स्टार्स एशिया कप से हटे:उनकी जगह आयुष बदोनी टीम में शामिल; रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे

Nov 08, 2026 - 13:06
0
रजत पाटीदार राइजिंग स्टार्स एशिया कप से हटे:उनकी जगह आयुष बदोनी टीम में शामिल; रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे
रजत पाटीदार चोट की चिंताओं के चलते ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप से हट गए हैं। उनकी जगह दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी को इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है। वहीं, रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। BCCI ने रविवार को टीम में बदलाव की जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, पाटीदार ने अपनी मौजूदा चोटों को मैनेज करने के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहने की बात कही थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में MP के कप्तान हैं पाटीदार पाटीदार को एक दिन पहले ही सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश का कप्तान बनाया गया था। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि, BCCI के बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पाटीदार भविष्य में आगे 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे या नहीं। रणजी ट्रॉफी में बदोनी ने लगाए दो दोहरे शतक आयुष बदोनी हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गुजरात और झारखंड के खिलाफ दोहरे शतक लगाए हैं। बदोनी दिल्ली की कप्तानी भी करते हैं। पाटीदार इंडिया-A टीम में पहले उपकप्तान बनाए गए थे। उनके हटने के बाद यह जिम्मेदारी रिंकू सिंह को मिली है। तिलक वर्मा टीम के कप्तान बने रहेंगे। 20 नवंबर को नेपाल से पहला मैच खेलेगा भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप की शुरुआत 19 नवंबर को बांग्लादेश-A और हांगकांग के मुकाबले से होगी। भारत को ग्रुप-B में पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पाकिस्तान-A से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट से तेज गेंदबाज हर्षित राणा की भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी। वे इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से मैदान से बाहर थे। पाकिस्तान-A के साथ ग्रुप-B में भारत इंडिया-A को टूर्नामेंट के ग्रुप-B में UAE, नेपाल और पाकिस्तान-A के साथ रखा गया है। ग्रुप-A में बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हांगकांग की टीमें हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को होगा। तिलक वर्मा टीम के कप्तान अपडेटेड 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। रिंकू सिंह उनके डिप्टी होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंडिया-A का अपडेटेड स्क्वॉड तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान और आयुष बदोनी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User