अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह का डेब्यू टेस्ट में शतक:अटल की लगातार दूसरी सेंचुरी, रहमत 94 रन बनाकर नाबाद; जिम्बाब्वे से 102 रन पीछे अफगानिस्तान

Nov 07, 2026 - 22:19
0
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह का डेब्यू टेस्ट में शतक:अटल की लगातार दूसरी सेंचुरी, रहमत 94 रन बनाकर नाबाद; जिम्बाब्वे से 102 रन पीछे अफगानिस्तान
जिम्बाब्वे के पहली पारी में 504 रन के जवाब में अफगानिस्तान ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 402 रन बना लिए हैं। टीम अभी 102 रन पीछे है और उसके तीन विकेट बाकी हैं। शारजाह में कप्तान रहमत शाह 94 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। रहमानुल्लाह-अटल ने 206 रन की साझेदारी की दिन की शुरुआत अफगानिस्तान के लिए अच्छी रही। दूसरे विकेट के लिए नाबाद 99 रन की साझेदारी कर चुके रहमानुल्लाह और सेदीकुल्लाह अटल ने इसे आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे दिन 107 रन और जोड़े। इस तरह साझेदारी 206 रन तक पहुंच गई। यह टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की ओर से दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। साथ ही, अफगानिस्तान की किसी जोड़ी ने टेस्ट में चौथी बार 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की। 23 साल के रहमानुल्लाह ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया। उन्होंने मुजारबानी की पैड की ओर आती फुल लेंथ गेंद को मिडविकेट की तरफ चौके के लिए भेजकर शतक पूरा रन किया। इसके तुरंत बाद अटल ने भी चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह लगातार दूसरी टेस्ट पारी थी, जिसमें उन्होंने सेंचुरी बनाई। लंच के बाद जिम्बाब्वे की वापसी, दो सेट बल्लेबाज लौटे लंच के बाद पहले अटल 105 रन बनाकर आउट हुए। वे क्रेमर की शॉर्ट और वाइड गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। इसके बाद रहमानुल्लाह भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने गेंद को मिड-ऑन की ओर खेलकर रन लेने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वेस्ली मधेवेरे ने सीधा थ्रो मारकर उन्हें रनआउट कर दिया। रहमानुल्लाह 113 रन बनाकर आउट हुए। नई गेंद से न्यामहुरी ने झटके विकेट, अफगानिस्तान का स्कोर 275/5 जिम्बाब्वे के न्यामहुरी ने नई बॉल से हशमतुल्लाह शाहिदी को आउट किया। अगले ओवर में शाहिदुल्लाह विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। इस तरह अफगानिस्तान का स्कोर 275/5 हो गया। इकराम को जीवनदान, रहमत के साथ 65 रन जोड़े टी-ब्रेक के बाद जिम्बाब्वे को एक और मौका मिला। वेस्ली मधेवेरे की ऑफ ब्रेक गेंद पिच पर पड़कर तेजी से घूमी। इकराम अलीखिल क्रीज से आगे निकलकर खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छकाकर विकेटकीपर तफाज्वा सिगा के पास पहुंची। इकराम स्टंप आउट हो सकते थे, लेकिन विकेटकीपर गेंद को पकड़कर बेल्स नहीं गिरा सके। इस जीवनदान का फायदा अफगानिस्तान को मिला। इकराम ने रहमत के साथ छठे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। उन्होंने 83 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। छठा चौका लगाने की कोशिश में वे क्रेमर की बॉल पर बेन करन को आसान कैच दे बैठे। काइस अहमद ने भी दिया साथ इकराम के आउट होने के बाद काइस अहमद ने रहमत का साथ दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 55 रन जोड़े। काइस ने 39 गेंदों पर 27 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके शामिल थे। रहमत ने दूसरे छोर से उनका साथ दिया और विकेट बचाए रखा। लेकिन दिन का खेल खत्म होने से पहले न्यामहुरी ने एक बार फिर जिम्बाब्वे को सफलता दिलाई। उन्होंने बाहर की ओर जाती फुलर लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर काइस के बल्ले का किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User