हमीरपुर में 36 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी मृगांक शेखर पाठक ने जारी किया आदेश, पुलिस लाइन से 5 उपनिरीक्षक थानों में भेजे
हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने 36 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। 12 नवंबर की देर रात जारी आदेश में कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में भेजा गया। कुछ को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।
आदेश के अनुसार, राजवीर सिंह को सुमेरपुर से मुस्करा थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। रामजी ओझा को कोतवाली नगर से मझगवां, अवधेश कुमार उपाध्याय को कोतवाली नगर से जरिया, श्यामनारायण कनौजिया को सुमेरपुर से जलालपुर और हरिद्वार प्रसाद को कुरारा से चिकासी भेजा गया है।
राजेश सिंह को कुरारा से मझगवां और रामाराम को सुमेरपुर से मुस्करा भेजा गया है। मनोज मिश्रा को मौदहा से जरिया, सतेंद्र कुमार पांडेय को मौदहा से जलालपुर, गंगाचरण सरोज को सिसोलर से राठ और राजेश कुमार पांडेय को विवांर से जलालपुर भेजा गया है।
राजेश कुमार सिंह को मझगवां से कोतवाली नगर, दिनेश प्रसाद द्विवेदी को जरिया से कोतवाली नगर, अरविंद कुमार सिंह को जलालपुर से सुमेरपुर, सूर्यभान सिंह को चिकासी से कुरारा, रवेंद्र सिंह को जलालपुर से विवांर और माताफल मिश्रा को जलालपुर से मौदहा भेजा गया है। सतीश यादव को राठ से सिसोलर भेजा गया है।
मानवेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी बेरी, अमोल सिंह को कैथी, गौरव शुक्ला को मंडी मौदहा, अभिषेक त्रिवेदी को कोट बाजार राठ, दिलीप श्रीवास्तव को पड़ोरी और रिकू तिवारी को मंडी राठ का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
शिवम सेनजवार को चिकासी से मौदहा, ललित को मुस्करा से पुलिस लाइन और अमर सिंह को पुलिस लाइन से मुस्करा भेजा गया है। शिवशंकर पांडेय को पुलिस लाइन से मझगवां, विष्णु शर्मा को पुलिस लाइन से विवांर, रमेश चंद्र को अभियोजन से राठ और सूर्यकेशा पांडेय को राठ से कुरारा भेजा गया है।
गणेश कुमार को पुलिस लाइन से राठ, घनश्याम शुक्ला को सम्मान सेल से राठ, ओमप्रकाश यादव और राजबहादुर पटेल को राठ से सम्मान सेल और जनार्दन यादव को पुलिस लाइन से जरिया भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)