छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं निहारिका:जालौन में समर्थकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

Oct 26, 2026 - 07:47
0
छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं निहारिका:जालौन में समर्थकों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया सम्मानित
जालौन जिले की निहारिका यादव का दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने उनका अभिनंदन किया। निहारिका ने भगत सिंह की विचारधारा से जुड़ी टीम के साथ चुनाव लड़कर एबीवीपी को हराया था। उरई पहुंचने पर रामजीलाल पांडेय स्कूल में उनकी दादी और मां ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देती है। निहारिका की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर विकास गुप्ता, ब्रजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मुकेश यादव और अशोक यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User