साहिबाबाद में 13 बच्चों को बाल सुरक्षा की जानकारी दी:बच्चों को यौन शोषण के खिलाफ बोलने के लिए जागरूक किया
विश्व बाल यौन शोषण रोकथाम एवं उपचार दिवस पर बुधवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के बाल मित्र केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें 13 बच्चों ने हिस्सा लिया। समाधान अभियान संस्था ने इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के सहयोग से चलाए जा रहे ‘चुप्पी तोड़, अब तो बोल’ अभियान के तहत कार्यक्रम किया। बच्चों और अभिभावकों को बाल यौन शोषण, उत्पीड़न और हिंसा के बारे में बताया गया। बच्चों से कहा गया कि गलत व्यवहार को छिपाने के बजाय उसके बारे में खुलकर बोलें। कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षित माहौल के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अगर कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है, तो इसमें उनकी गलती नहीं है। वे अपनी बात परिवार के सदस्यों, शिक्षकों या भरोसेमंद लोगों को बता सकते हैं। संस्था ने कहा कि मुश्किल समय में उनकी मदद के लिए लोग मौजूद हैं। बच्चों और अभिभावकों को बाल मित्र केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। केंद्र का उद्देश्य बाल यौन शोषण से प्रभावित बच्चों को न्याय दिलाने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करना है। दृष्टिबाधित बच्चों को विशेष मॉडल के जरिए बाल सुरक्षा की जानकारी दी जाती है, ताकि वे भी अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जान सकें। संस्था के मुताबिक, बाल मित्र केंद्र गोरखपुर के गोरखनाथ, गाजियाबाद के साहिबाबाद, हरदोई के कोतवाली देहात, कछौना और सुरसा तथा शाहजहांपुर के सदर बाजार में चल रहे हैं। इन केंद्रों में बच्चों के लिए बाल-अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम में संस्था की ट्रेनिंग मैनेजर दीपा रानी और वॉलंटियर मौजूद रहे। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि परिवार, स्कूल और समाज मिलकर हर बच्चे को सुरक्षित माहौल देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)