साउथ एक्स मॉल के सामने खुदाई देख भड़के नगर आयुक्त:30 नवंबर तक सड़क-फुटपाथ बनाने के दिए आदेश, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

Nov 19, 2026 - 12:17
0
साउथ एक्स मॉल के सामने खुदाई देख भड़के नगर आयुक्त:30 नवंबर तक सड़क-फुटपाथ बनाने के दिए आदेश, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की दी चेतावनी
कानपुर में सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही पर नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाई है। नगर आयुक्त ने बुधवार देर रात 12:30 बजे जोन-3 में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान दीप सिनेमा रोड पर वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के पास सड़क की ड्रेसिंग का काम जेसीबी से होता मिला, जबकि साउथ एक्स मॉल के सामने खुदाई चल रही थी। 30 नवंबर तक पूरा करना होगा सीएम ग्रिड फेज-2 का काम कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि जल निगम की पाइपलाइन का काम तीन दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सड़क और फुटपाथ का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। संस्था ने 12 दिन में काम पूरा करने का आश्वासन दिया। इस पर नगर आयुक्त ने 30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान रेमंड शोरूम के पास सड़क पर मलबा पड़ा मिला। नगर आयुक्त ने इसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। वहीं, गोविंदपुरी पुराने पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अविलंब चालू कराने और प्रकाश व्यवस्था की नियमित निगरानी करने को कहा। नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी नगर आयुक्त ने संबंधित अवर अभियंताओं को चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम में शिथिलता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User