श्रीराम कथा सुनने गोंडा आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव:लैंडिंग के लिए बन रहे चार हेलीपैड

Nov 19, 2026 - 12:17
0
श्रीराम कथा सुनने गोंडा आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव:लैंडिंग के लिए बन रहे चार हेलीपैड
गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में आयोजित हो रही पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 नवंबर को गोंडा पहुंचेंगे। वह यहां लगभग 40 मिनट तक रुककर पूज्य राजन जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे। इस दौरान उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव तथा अन्य साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। ​ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज गुरुवार सुबह 11 बजे से ही जिला प्रशासन और आयोजन समिति सक्रिय हो गई है। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए जयप्रभा ग्राम और जानकीनगर पोखरा सहित कुल चार अलग-अलग हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। हेलीपैड पर लैंडिंग की अनुमति सुरक्षा के दृष्टिकोण से मध्य प्रदेश सीएम की सिक्योरिटी टीम जिस हेलीपैड पर लैंडिंग की अनुमति प्रदान करेगी, 21 नवंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उसी पर उतरेगा। कथा श्रवण के पश्चात वह वापस मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। बीते दिनों महंत आलोक दास जी महाराज ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को कथा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था। ​स्वयं फोन कर दी कार्यक्रम में आने की सूचना महंत आलोक दास जी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए स्वयं फोन कर 21 नवंबर को कार्यक्रम में आने की जानकारी दी है, जिसके बाद से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ही इस भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। बीते 17 नवंबर को कथा के शुभारंभ करने के लिए योग ऋषि बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User