कार को रास्ता देने में बाइक अनियंत्रित, दो युवक गिरे:हमीरपुर में हादसा, युवक का पैर फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर
हमीरपुर के नदेहरा गांव के दो युवक मंगलवार शाम करीब छह बजे इंगोहटा रोड पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। सामने से आ रही कार को रास्ता देने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जय हिंद (22) और सुनील कुमार (21) बाइक से मौदहा जा रहे थे। पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले पुलिया के पास सामने से कार आई। उसे रास्ता देने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहे सुनील कुमार को मामूली चोट आई, जबकि पीछे बैठे जय हिंद के पैर में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरुआ सुमेरपुर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद जय हिंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)