युवाओं को 5 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त लोन मिलेगा:सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में परियोजना लागत का 10% अनुदान भी

Nov 18, 2026 - 07:25
0
युवाओं को 5 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त लोन मिलेगा:सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में परियोजना लागत का 10% अनुदान भी
अम्बेडकरनगर में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के जरिए उद्योग और सेवा क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को आर्थिक मदद मिलेगी। खास बात यह है कि ऋण के अलावा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाएगा। उपायुक्त उद्योग एचपी मौर्या ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है, जबकि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग समेत सभी वर्गों के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं अंशदान देना होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ऋण चार वर्ष की अवधि के लिए ब्याज मुक्त मिलेगा। इसके साथ ही परियोजना लागत का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान के रूप में देय होगा। इससे युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में शुरुआती आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलेगी। योजना में बिजनेस ऑन व्हील्स को भी शामिल किया गया है। इसके तहत युवा ई-रिक्शा और ई-कार्ट खरीदकर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। वहीं, कृषि रेंटल सर्विसेज के तहत महिंद्रा 265 डीआई, भूमिपुत्र 33 एचपी, महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 37 एचपी और स्वराज 733 (35 एचपी) जैसे ट्रैक्टर मॉडल भी शामिल किए गए हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User