बुलंदशहर में बोले ब्रजेश पाठक- 2027 का चुनाव एकतरफा होगा:राम मंदिर दर्शन पर अखिलेश से माफी मांगने को कहा, कांग्रेस को भी घेरा

Nov 18, 2026 - 11:52
0
बुलंदशहर में बोले ब्रजेश पाठक- 2027 का चुनाव एकतरफा होगा:राम मंदिर दर्शन पर अखिलेश से माफी मांगने को कहा, कांग्रेस को भी घेरा
बुलंदशहर के नरसेना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले खाटू श्याम कृपा धाम की नींव रखी। इसके बाद मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। राम मंदिर दर्शन को लेकर अखिलेश पर साधा निशाना सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दर्शन करने जाने पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के नेता नाटक मंडली के किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, चुनाव नजदीक आने पर ही विपक्षी नेताओं को भगवान याद आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं और उनका सनातन धर्म से कोई सरोकार नहीं है। पाठक ने कहा कि भगवान राम के दर्शन करने से पहले उन्हें कारसेवकों पर हुई कार्रवाई के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही यह संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में सनातन का अपमान नहीं करेंगे। चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का मामला बताया चुनाव आयोग के फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर डिप्टी CM ने कहा कि यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी भी राजनीतिक दल को इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। धार्मिक आयोजनों में विघ्न डालने वालों पर टिप्पणी कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से जुड़े बयान पर पाठक ने कहा कि जब भी कोई शुभ कार्य या हवन होता है, तो उसमें विघ्न डालने वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं। हालांकि, हनुमान जी की कृपा से सभी धार्मिक कार्य निर्विघ्न पूरे हो रहे हैं। 2027 में BJP की सरकार बनने का दावा डिप्टी CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है और उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश से गुंडे और माफिया का सफाया हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव एकतरफा होगा। उनके मुताबिक, इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी समाप्त हो जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User